Blog Archive

Veneration

Noun

It is a state where one respect or awe to a person, that is  inspired by the dignity, wisdom, dedication, or talent of that person.

यह एक ऐसी अवस्था है जिसमें कोई व्यक्ति किसी के प्रति विस्मित  हो जाता है व उसके प्रति सम्मान की भावना रखते हैं जो उनके आचरण की गरिमा, ज्ञान, समर्पण या प्रतिभा से प्रेरित होती है।

Veneration एक समान है जो व्यक्ति के स्वयं के द्वारा किए गए कार्यों, उसके आचरण की गरिमा, उसके द्वारा अर्जित ज्ञान, उसकी प्रतिभा के कारण किसी व्यक्ति के मन में उत्पन्न होता है।

यह केवल दिखावे का नहीं है बल्कि आत्मा से उत्पन्न है अंदर गहराई से किया जाने वाला सम्मान आदर ही Veneration होता है। 

यह वह सम्मान नहीं है, कि नजर आ गए सम्मान कर लिया और जरा पीछे मुड़े तो बुराई करने लगे।

यहां तो बिल्कुल दिल से किया जाने वाला सम्मान है, आदर है, सामान्य तौर पर यह शब्द ईश्वर के प्रति प्रकट किए जाने वाले सम्मान के लिए प्रयोग किया जाता है। क्योंकि ईश्वर हमारे सामने प्रत्यक्ष नहीं है बल्कि ईश्वर को मानने वाले यह मानते हैं कि वह हर समय उनके मन में उपस्थित हैं उनके प्रति किया जाने वाला सम्मान कोई दिखावा नहीं होता बल्कि वह दिल से किया गया सम्मान होता है इसीलिए उसे हम Veneration कहते हैं

उदाहरण से समझने का प्रयास करते हैं

एक महिला जो विवाह के पश्चात एक नए घर में जाती है वह अपने माता पिता जिनको वह अपने मायके में छोड़ कर आई है उनके प्रति आदर रखती है जिसके कारण उसके ससुराल में उसके माता पिता के प्रति कुछ कहा जाता है तो उसे बहुत दुख पहुंचता है।

यदि आपके मन में किसी के प्रति Veneration होगा, तो आप उसकी पीठ पीछे स्वयं तो सम्मान करेंगे ही और यही चाहेंगे कि दूसरे भी उनके प्रति सम्मान रखें, उनके मन में उस व्यक्ति के लिए एक अलग स्थान होता है।

एक महिला जो विवाह के पश्चात ससुराल में आई है यदि उसके मन में अपने सास और ससुर के प्रति Veneration होगा तो वह कभी भी अपने पति से अपने सास ससुर के प्रति कोई शिकवा शिकायत नहीं करती हैं। उनके द्वारा दी गई आज्ञा का पालन करती है, जैसे वो आदेश देते हैं उसी के अनुसार कृत्य करती है।

ऐसा नहीं है कि वह अंदर से दुखी हो रही होती है और सम्मान के कारण कुछ कह नहीं पाती बल्कि उसके मन में इतना सम्मान होने के कारण उनकी किसी बात से उसे चोट पहुंचती ही नहीं, इसीलिए उसके मन में कोई शिकायत भी नहीं होती।

जैसे एक शिष्य जिसको अपने गुरु के प्रति Veneration होगा वह अपने गुरु के द्वारा किए गए कार्य व उनकी प्रतिभा से इतना प्रभावित होता है कि उनका सम्मान उसके दिल की गहराइयों से निकलता है।


No comments:

Post a Comment

Message for Readers

यदि इस ब्लॉग पर उपलब्ध जानकारी आपको अच्छी लगे तो कमेंट अवश्य करें व ब्लॉग के बारे मे अपने मित्रो को भी बताएं, होमियोपैथी के इस गूढ़ ज्ञान को हर होम्योपैथ तक पहुँचाने मे हमारा सहयोग करें। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि होम्योपैथी के विकास मे सहयोगी बनें। धन्यवाद

Featured Post

Clinical Case: Aconite Napellus for Fever

एक रोगी जो पेशे से एक singer है वह अपने ससुराल मे चार दिन के लिए रहने आई थी यहां आकर तबीयत खराब हो गई। उनसे फोन पर बात हुई। Pt.- Hello Dr आप...