Blog Archive

Cynical

Am-br., Am-c., Am-caust., Am-m., Am-p.,Gall-q-r., Lyc., Merc., Nit-ac., Sacch-a., Sulph., Tarent.

Adjective 

Contemptuously distrustful of human nature or motives, based on reflecting a belief that human conduct is motivated by self interest

मानव स्वभाव के प्रति अवमानना, अविश्वास, ऐसा मानना कि मानव का आचरण उसके स्वार्थ से प्रेरित होता है।

ये व्यक्ति ऐसा समझते हैं कि दुनिया मे सभी लोग स्वार्थी हैं और उनके आचरण का कारण उनका स्वार्थ होता है, यदि वे किसी से प्यार से बात करते हैं या कोई उपहार देते है या केवल भेंट करने भी जाते हैं तो यह सब तभी करते हैं जब उनका कोई उद्देश्य होता है, कोई मतलब होता है, कोई व्यक्तिगत लाभ लेने का भाव होता है।

ऐसा व्यक्ति अपने रिश्तेदारों को यहां तक कि अपने मां बाप के लिए भी ऐसी ही भावना रख सकता है। परन्तु यह विशेषकर अन्य व्यक्तियों के प्रति अविश्वास रखता है।

ऐसा व्यक्ति दूसरे लोगों की अच्छाइयों और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर अविश्वास करता है, उनको संदेह की दृष्टि से देखा है उसे उन पर जरा भी भरोसा नहीं है बल्कि उसका यह मानना है कि लोग केवल अपने आप में रुचि रखते हैं और केवल स्वयं के फायदे के लिए ही कोई कार्य करते हैं। उनके द्वारा किए गए हर अच्छे कृत्य के पीछे भी कोई ना कोई संदेहास्पद वजह होती है। निश्चित ही उनके इस कार्य के पीछे उनका कोई अपना फायदा या स्वार्थ या कोई विशेष मकसद होता है।


1 comment:

  1. अच्छी प्रस्तुति

    ReplyDelete

Message for Readers

यदि इस ब्लॉग पर उपलब्ध जानकारी आपको अच्छी लगे तो कमेंट अवश्य करें व ब्लॉग के बारे मे अपने मित्रो को भी बताएं, होमियोपैथी के इस गूढ़ ज्ञान को हर होम्योपैथ तक पहुँचाने मे हमारा सहयोग करें। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि होम्योपैथी के विकास मे सहयोगी बनें। धन्यवाद