Blog Archive

Teasing

all-c., arn-ix., arn., caust., cic., cupr., cupr-act., cupr-f., cupr-m., cupr-p., graph., lapp., mag-p., nux-v., ruta., stann., tax.

Gerund

Laughing at somebody either for fun playfully to embarrass him or to upset him, Annoying persistently

अपनी मस्ती मनोरंजन के लिए किसी का उपहास उडाकर उसे शर्मिन्दा करना या परेशान करना। किसी को लगातार परेशान करना।

ये एक ऐसा क्रियाकलाप है जिसे करने वाला यह नही समझ पाता कि उसके इस कृत्य का सामने वाले व्यक्ति पर क्या प्रभाव पडेगा। वह अपने आनन्द के लिए दूसरो को चिढाता या सताता (परेशान करता) है। 

जैसे बच्चे कभी किसी चींटी का रास्ता रोक लेते है ऐसा करके वे स्वयं के आनन्द के लिए उसको परेशान कर रहे होते है।

स्कूल/कालेज मे बालक अपने सहपाठियो के साथ उनके शरीर की किसी कमी के लिए चिढाते हैं 

जैसे एक बालक के बाल छोटी उम्र मे सफेद हो गए तो उसके सहपाठी उसको बूढ़ा कहकर सम्बोधित करते है, उनका ऐसा करना उस बच्चे के लिए शर्मिन्दा किए जाने जैसा अनुभव कराता है। ऐसा करके उसके सहपाठी उसको तंग (परेशान) करते है।

वास्तव मे teasing वह होती है जब कुछ ऐसा किया जा रहा हो जिससे किसी का दिल दुखता हो। उसको कष्ट होता हो भले वह प्रतिकार न कर पा रहा हो ।


जैसे आपने सामान्यतया सुना होगा कि लडको द्वारा लडकियों के साथ छेडछाड या तानाकशी की जा रही हो तो  उसको Eve teasing  कहा जाता है, इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि किसी को परेशान करते हुए कुछ टिप्पणी करना या कुछ इशारे करके अथवा किसी बोलचाल या क्रियाकलाप द्वारा तंग करना Teasing कहलाता है।


1 comment:

  1. Teasing kis par lgeg karn vala ya victim par

    ReplyDelete

Message for Readers

यदि इस ब्लॉग पर उपलब्ध जानकारी आपको अच्छी लगे तो कमेंट अवश्य करें व ब्लॉग के बारे मे अपने मित्रो को भी बताएं, होमियोपैथी के इस गूढ़ ज्ञान को हर होम्योपैथ तक पहुँचाने मे हमारा सहयोग करें। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि होम्योपैथी के विकास मे सहयोगी बनें। धन्यवाद