Blog Archive

Affectionate

Adjective 

Readily feeling or showing fondness and tenderness

स्नेहपूर्ण, स्नेही, प्यारा

स्नेही, प्रेमपुर्ण होने का अर्थ है गर्मजोशी से भरा कोमल, व स्नेह से पूर्ण। दुलार करना, गले मिलना एक स्नेह पूर्ण इशारा है। स्नेहपूर्ण शब्द और कार्य प्यार, करुणा व पसंद किया जाना दर्शाते हैं। चूमना, दुलार करना सभी स्नेह को दर्शाते है।

एक वृद्ध महिला जो मुझसे उपचार के लिए मेरे क्लीनिक पर आती थी वे देखने पर स्नेह से पूर्ण दिखाई देती थी, वे प्रत्येक बार दवा लेने के बाद सिर पर हाथ लगा कर प्यार प्रकट करके ही जाती थी। उनका ऐसा करना प्रकट करता  है कि वे Affectionate हैं।

एक बच्ची जो दवा लेने आती थी वह जब भी आती थी बहुत प्यार से बात करती थी, उसे देखकर उसके प्रति मन में बहुत स्नेह उत्पन्न होता था। यह भी affectionate है।

किसी की care करना भी स्नेह प्रदर्शित करने का एक माध्यम हो सकता है।

एक वृद्ध महिला जो हमारे पास आती हे वे हर त्योहार पर कुछ चाकलेट लेकर आती हैं यह भी affectionate होता है।

कभी कभी कुछ पेशेंट आकर बहुत प्यार से कहते हैं आप अब मुझपर ध्यान नहीं दे रहे हो, अच्छी दवा नहीं दे रहे हो, जबकि वे स्वीकार कर रही हैं कि उन्हें काफी आराम है, फिर भी प्यार भरी शिकायत करना भी affectionate है।

1 comment:

Message for Readers

यदि इस ब्लॉग पर उपलब्ध जानकारी आपको अच्छी लगे तो कमेंट अवश्य करें व ब्लॉग के बारे मे अपने मित्रो को भी बताएं, होमियोपैथी के इस गूढ़ ज्ञान को हर होम्योपैथ तक पहुँचाने मे हमारा सहयोग करें। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि होम्योपैथी के विकास मे सहयोगी बनें। धन्यवाद