Blog Archive

Del. Doomed being

Acon., Ars., Aur., Bell., Cycl., Germ.Met., Hell., Hyos., Ign., Kali-br., Kali-p., Lach., Lil-Tig., Lyc., Med., Meli., Nat-m., Op., Plat., Psor., Puls., Stram., Sulph., Verat.

इस रूब्रिक में 3 शब्द हैं और उनके अर्थ इस प्रकार हैं

Delusion 

को इस लिंक पर जाकर समझें।

https://drpradeepmrt.blogspot.com/p/delusion.html

Doomed

Transitive Verb

Made certain to fail or destruction

असफलता या सर्वनाश निश्चित कर दिया

Being

Auxiliary Verb

Used with past participle of transitive verb as a passive voice auxiliary

Be +ing

होना जो अभी वर्तमान मे भी जारी है।

यहां इस शब्द से ज्ञात होता है कि उपरोक्त क्रिया की जा रही है। वर्तमान मे वह प्रक्रिया जारी है।

अर्थात यहां पर इस रुब्रिक से हमें यह समझना चाहिए कि व्यक्ति जो इस समय रोग से ग्रस्त है वह ऐसा महसूस कर रहा है कि रोग जिस प्रकार बढ़ रहा है उसकी तकलीफ है बढ़ती जा रही है जैसे उसको परेशान किया जा रहा है वह परेशानी शायद उसके भाग्य को निश्चित कर दिया गया है और उसका हारना या नष्ट हो जाना अब निश्चित कर दिया गया है और अब उसके पास कोई उपाय नहीं है जिससे कि वह बच पाए जैसे उसके रोग ने उसका नाश करना निश्चित कर दिया है अर्थात उसकी मृत्यु निश्चित है अथवा उसकी बर्बादी या उसका बर्बाद हो जाना अब तय है।

वह इस प्रकार समझ रहा है कि उसके रोग में उसको नष्ट करना अब निश्चित कर लिया है और वह अपनी इसी प्रक्रिया की ओर निरंतर कार्य कर रहा है शायद इसी कारण दवाओं से उसे कोई लाभ नहीं हो रहा है और अब उसका बचना मुश्किल है और अब उसकी हार निश्चित है।

कई बार हम ऐसा भी देख सकते हैं कि जैसे रोगी यह कहता हो कि डॉक्टर साहब मेरी बीमारी में अब ऐसी स्थिति कर दी है की जिसमें अब मेरा ठीक होने की कोई आशा शेष नहीं है और अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरा बचना संभव नही है। शायद ईश्वर ने भी मेरा साथ छोड दिया है और बीमारी अब मेरा अन्त करके ही थमेगी। 

ऐसा आवश्यक नहीं की रोगी रोग के कारण ही ऐसा होता हुआ महसूस करें या कहे वह अपने आसपास के लोगों से या अपनी परिस्थितियों के लिए भी ऐसा सोच सकता है कि जैसे उसको इस कदर परेशान किया जा रहा है कि जैसे अब उसका बच पाना, उन परिस्थितियों से जूझकर जीत पाना संभव ही नहीं है आप परिस्थितियों इस कदर हो चुकी है कि अब वह नहीं बच पाएगा और उसका हारना तय है।


1 comment:

  1. बहुत ही उपयोगी। मैं आपसे निवेदन करूँगा की आप पीडीएफ में देवे तो कम से कम मेरे जैसे old aged को प्रिंट करके अध्यन करने के लिये उपयोगी रहेगी।

    ReplyDelete

Message for Readers

यदि इस ब्लॉग पर उपलब्ध जानकारी आपको अच्छी लगे तो कमेंट अवश्य करें व ब्लॉग के बारे मे अपने मित्रो को भी बताएं, होमियोपैथी के इस गूढ़ ज्ञान को हर होम्योपैथ तक पहुँचाने मे हमारा सहयोग करें। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि होम्योपैथी के विकास मे सहयोगी बनें। धन्यवाद