Blog Archive

Ambition

Noun

A strong desire to achieve something  like rank, fame, power or money.

Not only a desire it is a determination  to achieve success 

This word is borrowed from Latin word - Ambitio which means "desire for advancement"

महत्वाकांक्षा

महत्व की आकांक्षा

यह एक ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति को तीव्र चाह होती है कि वह उन्नति करें और उन्नति करके एक विशिष्ट वस्तु जैसे धन, प्रसिद्धि, सामर्थ्य  एवं पद/ प्रतिष्ठा को प्राप्त करें जो उसके लिए महत्वपूर्ण  है।

व्यक्ति यह समझता है कि यदि उसको उपरोक्त वस्तु प्राप्त हो जाएगी तो उसका जीवन महत्वपूर्ण हो जाएगा। उपरोक्त वस्तु प्राप्त करने का मुख्य उद्देश्य है महत्वपूर्ण बनना या महत्व की प्राप्ति।

आप यूं भी कह सकते हैं कि वह दृढ़ संकल्पित है किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए, ऐसी वस्तु जिसको वह समझता है उसके जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और यदि वह उसको प्राप्त कर लेगा तो उसके जीवन का लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा।

बडा सपना देखकर उसे प्राप्त करने का प्रयास करना, यह सपना ही उस व्यक्ति का Ambition है।।

Ambition के मुख्यतः दो प्रकार हम देखते हैं

1.आंतरिक महत्वाकांक्षा Intrinsic Ambtion

जब कोई व्यक्ति उन लक्ष्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है जिन्हें वह अपने जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानता है, तो इसे आंतरिक महत्वाकांक्षा कहा जाता है। एक आंतरिक आकांक्षा विभिन्न कल्याण-संबंधित परिणामों को बढ़ाती है। इस प्रकार की आकांक्षा व्यक्ति को कुछ ऐसा बनाने या विकसित करने के लिए प्रेरित करती है जो वह चाहता है। साथ ही उनकी सफलता पूरी तरह से उनकी अपनी क्षमता पर निर्भर होती है।

2.बाह्य महत्वाकांक्षा Extrinsic Ambition 

जब कोई व्यक्ति भौतिकवादी पुरस्कार, बाहरी उपलब्धियाँ, जैसे धन, प्रसिद्धि, पुरस्कार या मान्यता प्राप्त करने में अधिक रुचि रखता है। उनकी सफलता भौतिकवादी पुरस्कारों की उनकी इच्छा से जुड़ी है।

उदाहरण के लिए 

किसी एक व्यक्ति के लिए कोई विशेष शिक्षा प्राप्त कर पाना ही एक महत्वाकांक्षा होती है जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि बन पाने का Ambition

एक विशेष मात्रा में धन अर्जित कर लेना एक महत्वाकांक्षा होती है जैसे लखपति या करोड़पति या अरबपति होने का Ambition

किसी ब्यक्ति के लिए  शक्तिशाली होना जैसे IAS. PCS बन जाने का Ambition

किसी में कुछ ऐसा कर दिखाने की महत्वाकांक्षा कि लोग उसे पहचानने लगे दूर-दराज तक उसकी प्रसिद्धि हो जाए जैसे नेता या सेलिब्रिटी बनने का Ambition

कुछ व्यक्तियों की महत्त्वाकांक्षा होती है कुछ  ऐसा कार्य करना जो अभी तक किसी अन्य ने न किया हो। यह भी एक Ambition है।




1 comment:

Message for Readers

यदि इस ब्लॉग पर उपलब्ध जानकारी आपको अच्छी लगे तो कमेंट अवश्य करें व ब्लॉग के बारे मे अपने मित्रो को भी बताएं, होमियोपैथी के इस गूढ़ ज्ञान को हर होम्योपैथ तक पहुँचाने मे हमारा सहयोग करें। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि होम्योपैथी के विकास मे सहयोगी बनें। धन्यवाद

Featured Post

Clinical Case: Aconite Napellus for Fever

एक रोगी जो पेशे से एक singer है वह अपने ससुराल मे चार दिन के लिए रहने आई थी यहां आकर तबीयत खराब हो गई। उनसे फोन पर बात हुई। Pt.- Hello Dr आप...