Blog Archive

Showing posts with label #Colic. # Lycopodium. Show all posts
Showing posts with label #Colic. # Lycopodium. Show all posts

Tuesday, June 20, 2023

Lycopodium:- Case of Colic abdomen treated with Lycopodium





एक महिला जिनके पेट मे पिछले दस मिनट से दर्द हो रहा था। वे लगभग 6 बजे हमारे क्लीनिक/निवास पर आईं, उस समय मै किसी अन्य रोगी को देख रहा था, वे आकर वेटिंग एरिया मे कुछ अजीब सी स्थिति मे कुर्सी पकड कर खडी हो गई।
मैने उन्हें खडे देखा तो बैठने के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि वे बैठ नही पाएगी क्योंकि उन्हें पेट दर्द है।
मै इस बीच पहले वाले रोगी को दवा देने लगा तो वे एक कुर्सी पर बैठ गई। 
लगभग 1 ही मिनट मे जब पेशेंट वाली चेयर रिक्त हुई मैने उनसे आग्रह किया कि इधर आ जाईये,
उन्होंने कहा मै जैसे तैसे तो यहां बैठी हूँ, मैंने एक बार और आग्रह किया तो वे उठने लगी, तब मैने कहा आप वहीं बैठी रहिए कोई बात नही।
फिर मैने पूछा कब से दर्द है तब उन्होंने बताया कि अभी 5 मिनट से दर्द है, वे अभी अपने पिताजी के घर मिलने आईं थी वहां से वापस जाने को थी तो यह दर्द हो गया, क्योंकि उनके पिताजी का घर हमारे घर के निकट ही है तो वे सीधे हमारे पास ही आ गए।
हमने पूछा कुछ ऐसा खाया है क्या जिसके कारण दर्द हो गया हो तो उन्होंने बताया कि नही ऐसा कुछ नही खाया।।
दर्द पूरे पेट मे महसूस हो रहा है और यह नही पता चल पा रहा कि किस जगह से शुरू हुआ है।
बताते समय हमने देखा कि वे थोडा हंसते हुए बोल रही थी।
Gestures, makes, strange attitudes and positions
Calculating inability for
Feigning sick

हमने Lycopodium 30 की तीन डोज 5-5 मिनट पर दीं

पहली डोज के बाद दर्द थोडा कम हुआ वे अनुभव कर पाई कि दर्द नाभि के ऊपर महसूस हो रहा है।
दूसरी डोज के बाद दर्द काफी कम हुआ और वे उठकर घर जाने के लिए तैयार हो गई और तीसरी डोज के बाद दर्द बिल्कुल समाप्त हो ।

Message for Readers

यदि इस ब्लॉग पर उपलब्ध जानकारी आपको अच्छी लगे तो कमेंट अवश्य करें व ब्लॉग के बारे मे अपने मित्रो को भी बताएं, होमियोपैथी के इस गूढ़ ज्ञान को हर होम्योपैथ तक पहुँचाने मे हमारा सहयोग करें। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि होम्योपैथी के विकास मे सहयोगी बनें। धन्यवाद